Mangal Rashi Parivartan 2022: 15 जून के बाद 18 जून को शुक ग्रह गोचर करेंगे। इसके बाद 27 जून को मंगल राशि परिवर्तन होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 27 जून 2022, सोमवार को सुबह 05 बजकर 39 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल गोचर से कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानें मंगल गोचर का प्रभाव-
मेष राशि- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। इसलिए मंगल गोचर मेष राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण है। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में साहस, पराक्रम, युद्ध व भूमि आदि का कारक माना गया है। मंगल गोचर के प्रभाव से आपको करियर में तरक्की मिल सकती है। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी व व्यापार के लिहाज से मंगल गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। मंगल गोचर के दौरान गलत कार्यों से बचें। वाद-विवाद में न पड़ें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
18 जून को बनने जा रहा लक्ष्मी नारायण योग, इन 2 राशि वालों का होगा भाग्योदय
वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए मंगल गोचर शुभ साबित हो सकता है। मंगल गोचर के प्रभाव से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपके लिए नया कार्य आरंभ करना अच्छा रहेगा। हालांकि सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पिता की सेहत का ख्याल रकें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके काम की कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है।
संबंधित खबरें
मकर- मकर राशि वालों को मंगल गोचर के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। मंगल ग्रह के कारण आपके स्वभाव में परिवर्तन हो सकता है। वाणी पर संयम बरतें। धन हानि के योग बनेंगे। धन में निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।