नई दिल्ली: आज राजधानी दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव है। आम आदमी पार्टी से दुर्गेश पाठक और भाजपा ने राजेश भाटिया मैदान में हैं। कांग्रेस ने प्रेमलता पर भरोसा जताया है। दिल्ली की यह सीट आम आदमी पार्टी के पास थी। राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद सीट खाली हुई और आज मतदान हो रहा है। 34 साल के दुर्गेश मूल रूप से यूपी के गोरखपुर से ताल्लुक रखते हैं। वह दिल्ली में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करने आए थे। पेशे से बिजनसमैन राजेश भाटिया पार्षद रहे हैं। 58 साल की प्रेमलता निगम पार्षद रहने के साथ कांग्रेस की जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं। तीनों ही उम्मीदवारों ने जमकर प्रचार किया है। भाजपा के केंद्रीय नेता भी यहां प्रचार कर चुके हैं। आज जनता को फैसला करना है। कड़ी सुरक्षा में वोटिंग शुरू हो चुकी है। यहां हम आपको दिनभर मतदान के बड़े अपडेट देते रहेंगे।

@सुबह 8 बजे
मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा काफी कड़ी हैं। वोटिंग वाली जगह के पास सड़कों पर यातायात रोका गया है।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
आमतौर पर देखा गया है कि गर्मी बढ़ने पर दोपहर में वोटिंग प्रतिशत कम होता है। ऐसे में सुबह मौसम सुहाना होने के कारण दिल्ली में वोट डालने के लिए बुजुर्ग भी मतदान केंद्रों पर पहुंचते दिखे।

वोट डालने आए बुजुर्ग।
@सुबह 7.30 बजे
कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर उपचुनाव शुरू हो गया है। लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं।