क्या है द्रविड के बेटे का नाम

राहुल द्रविड के बेटे का नाम समित है। समित नाम का अर्थ होता है एकत्र किया गया, संगृहीत और संचित किया गया। यह नाम लड़के और लड़कियों दोनों के लिए होता है।
आगे ‘स’ अक्षर से बेबी बॉय के लिए और भी नाम बताए गए हैं।
फोटो साभार : TOI
साकेत

भगवान कृष्ण को साकेत के नाम से भी जाना जाता है। आप अपने बेटे को यह प्यारा- सा नाम दे सकते हैं।
सात्विक

कई लोग अपने बेटे के लिए इस यूनीक नाम को भी पसंद करते हैं। सात्विक नाम का मतलब होता है पवित्र और सरल।
सचित

इस सृष्टि को रचने वाले ब्रह्मा जी को सचित भी कहा जाता है। आप अपने बेटे को भगवान ब्रह्मा का यह नाम दे सकते हैं।
सहदेव

महाभारत काल में पांडु के पांच पुत्रों में से एक बेटे का नाम सहदेव था। अगर आपके बेटे का नाम ‘स’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे सहदेव नाम भी दे सकते हैं।
सजीश

इस नाम की उत्पत्ति हिंदी भाषा से हुई है और यह भारतीय नाम है। आप अपने बेटे के लिए इस नाम को भी चुन सकते हैं।
सलील

‘स’ अक्षर से शुरू होने वाला यह नाम भी बेबी बॉय के लिए है। सलील नाम का अर्थ होता है पानी, नीर और जल।
समरजीत

संसार के पालनहर्ता भगवान विष्णु को समरजीत के नाम से जाना है। भगवान विष्णु के भक्त अपने बेटे को उनका यह नाम दे सकते हैं।
बच्चे को ये नाम देंगे, तो जिंदगीभर नहीं होगी उसमें क्रिएटिविटी की कमी