आंखें तेज होती हैं

रेटिनल सेल मेंब्रेन में डीएचए पाया जाता है। डीएचए और अन्य ओमेगा-3 आंखों के सामान्य विकास के लिए जरूरी होते हैं। ओमेगा 3 की कमी की वजह से आंखों में फंक्शनल डिफेक्ट हो सकता है।
फोटो साभार : TOI
इम्यूनिटी बढ़ाता है

बच्चे के आहार में ओमेगा-3 को शामिल कर आप उसकी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं। यह बच्चों के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करने का काम करता है।
फोटो साभार : TOI
कितनी मात्रा में दें

1-3 साल के लड़के को 0.7 ग्राम/दिन और लड़कियों को 0.7 ग्राम/दिन, 4-8 साल के लड़के को 0.9 ग्राम/दिन और लड़कियों को 0.9 ग्राम/दिन, 9-13 वर्ष के लड़कों को
1.2 ग्राम/दिन और लड़कियों को 1.0 ग्राम/दिन, 14-18 वर्ष के लड़के को 1.6 ग्राम/दिन और लड़कियों को 1.1 ग्राम/दिन ओमेगा-3 फैटी एसिड चाहिए होता है।
फोटो साभार : TOI
पॉलीअनसैचुरेटिड फैटी एसिड

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार ओमेगा3 फैटी एसिड का लॉन्ग चेन पॉलीअनसैचुरेटिड फैटी एसिड का n-3 LCPUFA बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है है। यह नर्वस सिस्टम और बौद्धिक कार्यों में सुधार लाने में मदद करता है। इससे बच्चों की आंखों पर भी अच्छा असर पड़ता है। यह कार्डियोवस्कुलर हेल्थ और ब्लड प्रेशर के लिए भी अच्छा होता है। इससे बच्चों की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
फोटो साभार : TOI