Janhvi Kapoor First Look Poster of Good Luck Jerry and also announces the release date stream on OTT – ‘गुड लक जैरी’ से जान्हवी कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, OTT पर इस दिन रिलीज होगी फिल्म
ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘गुड लक जैरी’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। साथ ही मेकर्स ने ‘गुड लक जैरी’ की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। खास बात ये है कि जान्हवी कपूर की गुंजन सक्सेना के बाद ‘गुड लक जैरी’ भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। जी हां, 29 जुलाई 2022 को ‘गुड लक जैरी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार डिज्नी पर रिलीज होगी। साथ ही जान्हवी कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर्स भी सामने आ चुके हैं। मेकर्स ने दो अलग अलग पोस्टर जारी किए हैं।
‘गुड लक जैरी’ के फर्स्ट लुक पोस्टर की बात करें तो इसमें केवल जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बंदूक थामे नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी और सीधी सादी सी लड़की के हाथ में बंदूक देख फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर इसकी कहानी क्या है। मेकर्स ने बताया कि ‘गुड लक जैरी’ 29 जुलाई को हॉटस्टर (GoodLuck Jerry on OTT) पर स्ट्रीम होगी।
गुड लक जैरी की डिटेल्स ‘गुड लक जैरी’ (Good Luck Jerry) को सिद्धार्थ सेन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब और चंडीगढ़ में हुई। फिल्म का पोस्टर खुद जान्हवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।