गुब्बारे मारने वालों पर बड़ा एक्शन

लड़कियों को तंग करने के लिए फेंक रहे थे नाले के पानी वाले गुब्बारे


इस अभियान के दौरान यहां के पार्को में बैठे संदिग्ध लड़कों से भी पूछताछ की



ईस्ट दिल्ली के यमुना विहार कॉलोनी के स्कूलों में पढ़ने के लिए आने वाली लड़कियां पिछले कुछ दिनों से गुब्बारा गैंग से काफी परेशानी थीं। शरारती लड़कों का दर्जन भर से अधिक ग्रुप ट्यूशन और स्कूल जाने वाली लड़कियों पर जानबूझकर गुब्बारे में पानी भर कर फेंक रहा था।


इसकी वजह से कुछ पैरंट्स ने लड़कियों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया था। इस मुद्दे को वॉट्सऐप ग्रुप भजनपुरा से जुड़ी मिनी बंसल ने उठाया था। इस खबर को शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद स्थानीय पुलिस काफी हरकत में आई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गुब्बारा गैंग के खिलाफ अभियान चलाना शुरू कर दिया है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यमुना विहार में इसके लिए पुलिस के जवानों को एक टीम गठित की गई है।


जो गुब्बारा फेंकने वालों से सख्ती से निपट रही है, इस अभियान के दौरान यहां के पार्को में बैठे संदिग्ध लड़कों से भी पुछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके में पुलिस पट्रोलिंग भी काफी बढ़ा दी गई है। कई लड़कों को हिरासत में भी लेकर पूछताछ की गई है और उनके बारे में उनके पैरंट्स से बताया गया है।


मिनी बंसल ने बताया कि पहले सुबह से लेकर देर शाम तक कॉलोनी के अलग-अलग मार्केट में ऐसे शरारती लड़कों का ग्रुप सक्रिय था, जो आसपास के नलों से गुब्बारे में पानी भर कर लड़कियों पर फेंक रहा था। ये शरारत होली नजदीक आने की वजह से शुरू हुई थी। खासकर सी-9 ब्लॉक के मार्केट में ऐसे लड़के काफी संख्या में सक्रिय थे, जो पुलिस की सख्ती के बाद अब नजर नहीं आ रहे हैं। रात के वक्त भी पुलिस ऐसे लड़कों पर नजर बनाए हुए है। 


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close