कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले Dinesh Lal Yadav अपनी म्यूजिक ऐल्बम और शोज के लिए काफी मशहूर थे। तब निरहुआ की हर म्यूजिक ऐल्बम में Poonam Sagar हमेशा नजर आती थीं। साथ ही, निरहुआ के हर शो में पूनम सागर उनके साथ रहती थीं। तब कहा जाता था कि निरहुआ और पूनम सागर एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। हालांकि इसके बाद निरहुआ का भोजपुरी करियर एकदम उफान पर आ गया और वह धीरे-धीरे पूनम सागर से दूर होते गए।
पाखी हेगड़े के नजदीक आए निरहुआ
भोजपुरी फिल्मों में आने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ धीरे-धीरे ऐक्ट्रेस पाखी हेगड़े के नजदीक आने लगे। कहा जाता है कि इस दौरान निरहुआ खुद पाखी के प्यार में पागल हो चुके थे। निरहुआ और पाखी की पहली मुलाकात सुपरहिट फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और निरहुआ सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच गए।
पूनम सागर का करियर नहीं बढ़ा आगे
निरहुआ के अलावा पूनम ने भी भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘यूपी बिहार एक्सप्रेस’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने विधाता, सात सहेलियां और मुन्ना बजरंगी जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन वह अपने करियर में उन ऊंचाइयों को नहीं छू सकीं जिसकी उन्हें उम्मीद थी।
आम्रपाली दुबे संग जमी निरहुआ की जोड़ी
बाद में निरहुआ की जोड़ी Aamrapali Dubey के साथ जम गई। दोनों की फिल्मों को जबर्दस्त सफलता मिली। इसके बाद निरहुआ के साथ हर फिल्म में केवल आम्रपाली ही नजर आने लगीं। कहा जाता है कि दोनों के बीच अफेयर है लेकिन कभी भी दोनों इसे ऑफिशल नहीं किया है। निरहुआ और आम्रपाली ने साथ में निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शावाला 2, जिगरवाला, राजा बाबू, दूध का कर्ज, आशिक आवारा, निरहुआ चलल ससुराल 2, निरहुआ सटल रहे, निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और निरहुआ चलल लंदन जैसी कई सुपरहिट पॉप्युलर फिल्मों में काम किया है।
Bhojpuri superstar Dinesh Lal Yadav Nirahua love Story with Poonam Sagar before Aamrapali Dubey – आम्रपाली दुबे से पहले इस हिरोइन के प्यार में पागल थे दिनेश लाल यादव? ‘निरहुआ’ पर छाया था दीवानापन
भोजपुरी में लाइन से सुपरहिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अब पॉलिटिक्स में कदम रख चुके हैं। बीजेपी से चुनाव लड़ चुके निरहुआ अपनी भोजपुरी फिल्मों से यूपी, बिहार, झारखंड से लेकर नेपाल तक में काफी पॉप्युलर हैं। फिल्मों के अलावा निरहुआ ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ अपने कथित रिलेशनशिप के कारण भी चर्चा में रहते हैं। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि इससे पहले निरहुआ एक और ऐक्ट्रेस के प्यार में पागल थे लेकिन तब वह सुपरस्टार नहीं थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -