ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं आने वाला 4 दिनों तक किन लोगों को रहना होगा सावधान…
मूलांक 1-
- मेहनत पूरी होगी लेकिन फल उसके अनुसार नहीं मिलेगा।
- शांति और धैर्य रखने की जरूरत है।
- किसी भी काम के अच्छे बुरे पहलु को परखे बिना कोई भी कार्य आप जल्दबाजी में न करें।
- वाद- विवाद से दूर रहें।
- क्रोध न करें।
- धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल
मूलांक 3-
- सावधानी की खास जरुरत है, नकरात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।
- संचित धन में कमी आए सकती है और धन की समस्या भी हो सकती है।
- ध्यान दें कहीं, बेकार की बातों में कतई न पड़ें।
- वाद- विवाद से दूर रहें, नहीं तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
मूलांक 5-
- पैसा न फंसाएं तो ही आप फायदे में रहेंगे।
- सावधान रहने की सख्त जरूरत है।
- कोई नया काम शुरू करने से पहले सावधान रहें।
- परेशानियां सामने आ सकती हैं।
- कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है।
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)