जानिए कपूर से जुड़े इस तरह के उपाय

जानिए कपूर से जुड़े इस तरह के उपाय

कपूर जलाने के वैज्ञानिक फायदे

आपका पैसा कहीं फसा हुआ है या कमाई से अधिक खर्च हो रहा है, तो लाल गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रखें और कपूर को जलाकर फूल देवी दुर्गा को अर्पित करें, धन लाभ होगा। आपको लगता है कि फिजूल खर्चा हो रहा है, तो शाम के समय कपूर का दीपक जलाएं और सारे घर में घुमाएं। अंत में मां लक्ष्मी की आरती करते हुए घर के मंदिर में स्थापित कर दें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी जी की कृपा होगी।

हिंदू धर्म में जितना महत्व भगवान की भक्ति और आराधना का होता है, उतना ही पूजा करने के दौरान सामग्रियों का भी होता है। पूजा-पाठ में प्रयोग की जाने वाली हर एक चीज का विशेष महत्व होता है। कई तरह की पूजा सामग्री में कपूर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। पूजा और अनुष्ठान के दौरान अगर कपूर का प्रयोग न किया जाए, तो पूजा पूरी नहीं मानी जाती। पूजा के अलावा कपूर का इस्तेमाल वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में भी किया जाता है। आइए जानते हैं कपूर के इस्तेमाल के अलग अलग फायदे...

घर में वास्तुदोष होने के कारण घर की सुख- शांति भंग होती है, कलह का माहौल रहता है। दुकान या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष होने से हमेशा घाटा होता रहता है। घर या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर की गोलियां रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और धन लाभ भी होगा।

यदि आपका पैसा कहीं फसा हुआ है या कमाई से अधिक खर्च हो रहा है, तो लाल गुलाब के फूल कपूर का एक टुकड़ा रखें और कपूर को जलाकर फूल देवी दुर्गा को अर्पित करें, धन लाभ होगा। आपको लगता है कि फिजूल खर्चा हो रहा है, तो शाम के समय कपूर का दीपक जलाएं और सारे घर में घुमाएं। 

अंत में मां लक्ष्मी की आरती करते हुए घर के मंदिर में स्थापित कर दें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी जी की कृपा होगी। ज्योतिष के अनुसार पितृदोष या राहु-केतु के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए रोजाना घर में कपूर जलाएं, लाभ होगा। आकस्मिक दुर्घटना से बचने लिए शाम की के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद कपूर में लौंग डालकर आरती करें यदि भाग्य साथ नहीं दे रहा, तो अपनी किस्मत को चमकाने के लिए नहाते समय पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंद को डालकर नहाएं। 

ऐसा करने से शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलने के साथ-साथ आपका भाग्य भी अच्छा होगा । वास्तु के अनुसार, आपके कठिन प्रयासों के बाद भी काम नहीं बनते हों, काम होते-होते रुक जाते हों तो एक चांदी की कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर इसे पूरे घर में घुमाएं। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close