'कोरोना कवच' और 'कोरोना रक्षक' पॉलिसी, जानें, क्या हैं ?

'कोरोना कवच' और 'कोरोना रक्षक' पॉलिसी, जानें, क्या हैं ?
'कोरोना कवच' और 'कोरोना रक्षक' पॉलिसी, जानें, क्या हैं ?

- कोरोना रक्षक -

1. यह बेनिफिट आधारित पॉलिसी है। इसमें पॉलिसी होल्डर के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर 2.50 लाख रुपये तक एकमुश्त रकम का भुगतान किया जाता है। इसके लिए अस्पताल में कम से कम 72 घंटे (तीन दिन) लगातार भर्ती रहने की जरूरत होती है। 
2. इस पॉलिसी के तहत लोगों को तीन तरह के विकल्प मिलते हैं। ये तीनों ही छोटी अवधि के होते हैं। पॉलिसी की - अवधि 3.5 महीने, 6.5 महीने और 9.5 महीने की है यानी इसके बाद पॉलिसी को रिन्यू कराना होगा। 
3. इसमें 15 दिन का वेटिंग पीरियड होता है। वेटिंग पीरियड का आशय उस अवधि से है जिसमें कोई बेनिफिट क्लेम नहीं किया जा सकता है यानी इस मामले में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के 15 दिन बाद आपको कवर मिलता है। 
4. यह पॉलिसी 50,000 रुपये से 2,50,000 रुपये तक सम इंश्योर्ड ऑफर करती है यानी कोरोना पॉजिटिव मरीज के अस्पताल (सरकारी या प्राइवेट) में भर्ती होने पर उसे 2.50 लाख रुपये तक मिल जाएंगे।
5. इस पॉलिसी का प्रीमियम 250 से 2200 रुपये (जीएसटी शामिल नहीं) है। यह राशि व्यक्ति की उम्र, इंश्योर्ड अमाउंट और पॉलिसी की अवधि के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। 
6. इस पॉलिसी को 18 साल से 65 साल तक का कोई भी शख्स ले सकता है।

- कोरोना कवच -

1. यह एक कैशलेस पॉलिसी है। इसमें अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ असल खर्च भी शामिल होता है, जिसमें कमरे का किराया, रहने और नर्सिंग के खर्च शामिल हैं। इसके लिए अस्पताल में कम से कम 24 घंटे लगातार भर्ती रहने की जरूरत होती है। 
2. अगर कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती न होकर घर पर ही इलाज करवा रहा है तो ऐसी स्थिति में भी 14 दिन के लिए इलाज का खर्च कवर किया जाएगा। 
3. इस पॉलिसी की अवधि भी 3.5 महीने, 6.5 महीने और 9.5 महीने की है यानी इसके बाद पॉलिसी को रिन्यू कराना होगा। इसमें भी 15 दिन का वेटिंग पीरियड है। 
4. इसमें बीमा राशि 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक (50,000 रुपये के गुणक में यानी 50 हजार के बाद 1 लाख, फिर 1.50 लाख और इसी तरह से आगे भी) होती है। इस पॉलिसी में यह रकम मिलेगी नहीं, बल्कि इलाज के खर्च के तौर पर अस्पताल को जाएगी।
5. इसमें मूल कवर का प्रीमियम 447 से 5,630 रुपये (जीएसटी शामिल नहीं) है। यह राशि व्यक्ति की उम्र, बीमित राशि और पॉलिसी की अवधि के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। 
6. इस पॉलिसी को 18-65 साल तक का कोई भी शख्स ले सकता है। पॉलिसी होल्डर के साथ उसका पूरा परिवार भी शामिल होता है। 

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close