दिल्ली से संपर्क काटेगी महाराष्ट्र सरकार!

दिल्ली से संपर्क काटेगी महाराष्ट्र सरकार!

 दिल्ली से संपर्क काटेगी महाराष्ट्र सरकार!

नई दिल्ली/मुंबई, नवम्बर। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से यहां घर टू घर सर्वे हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र सरकार, दिल्ली और मुंबई के बीच की विमान सेवा को दिल्ली में 8 हजार लोगों की मौत दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार चला गया है। बीते 24 घंटे में 98 अन्य मरीजों की जान चली गई है। दिल्ली में मौत के साथ ही मौत का आंकड़ा 8,041 हो गई है। 

बुधवार को दिल्ली में 131 लोगों की मौत हुई थी। बंद करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि सिर्फ विमान सेवा ही नहीं, दोनों राज्यों के बीच एमाले कारीना के जारी रेल सेवा भी रोकी जा सकती है। महाराष्ट्र सरकार इस विषय में जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। 

एक तरफ पूरे देश में लॉकडॉउन को खत्म कर फिर से उद्योग व्यवस्था बहाल करने पर काम किया जा रहा है लेकिन दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से कोरोना की वजह से लोगों की जान गई है, उसको लेकर महाराष्ट्र सरकार चिंतित है और वहां इसके असर को कम करने या कोरोना के प्रसार को रोकने की दिशा में यह एहतियाती कदम उठा रही है। हालांकि सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि अगर फैसला लिया गया तो लोगों को 48 घंटे का समय दिया जाएगा।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने लगवाया टीका-

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना की देसी वैक्सीन 'कोवेक्सीन' के तीसरे चरण का परीक्षण शुक्रवार को शुरू हुआ। सबसे पहला टीका हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लगाया गया। पीजीआई रोहतक की टीम की निगरानी में ही मंत्री विज को वैक्सीन का टीका लगाया गया।

अहमदाबाद में लगा 57 घंटे का कर्फ्यू -

अहमदाबाद। गुजरात में शुक्रवार रात नौ बजे से लगातार 57 घंटे तक कर्फ्यू लागू हो चुका है। इससे पहले सरकार की घोषणा के बाद राज्य के इस सबसे बड़े शहर में आज बाजारों में अफरातफरी का माहौल रहा। अचानक सरकार की ओर से की गई इस घोषणा के बाद आज बाजारों और सुपर मार्ट आदि में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close