अमेरिका: जीत की ओर बाइडेन

ट्रंप का धांधली का आरोप, पहुंचे सुप्रीम कोर्ट


देश में तेज हुआ प्रदर्शन, हिंसा की आशंका



वॉशिंगटन, नवम्बर। दुनियाभर की निगाहें अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों पर है और वहां नतीजा फिलहाल आता नहीं दिख रहा है। यूं तो डेमोक्रेटिक कैंडिडेट जो बाइडेन बहुमत के जादुई आंकड़े 270 इलेक्टरोल वोटों से महज 6 वोट दूर हैं, लेकिन रिपब्लिकन कैंडिडेट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धांधली का आरोप जड़ दिया है।


वह कोर्ट भी पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरी ओर ट्रंप और बाइडेन दोनों के समर्थक सड़कों पर हैं और हिंसा जैसे हालात पैदा होने की आशंका के चलते 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


डेनवर में पुलिस से झड़प के बाद चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मिनियापोलिस में ट्रैफिक ब्लॉक करने के बाद गिरफ्तारियां की गई। न्यूयॉर्क में देर रात करीब 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था।


पोर्टलैंड में तनाव इतना बढ़ गया था कि पुलिस ने इसे दंगे करार दे दिया। यहां 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और आतिशबाजी जब्त कर ली गई। इनके पास से हथौड़े और राइफल भी बरामद की गई। विरोध प्रदर्शन, कई जगह आगजनी, तोड़फोड़।


ट्रंप के हाथ 213 इलेक्टोरल वोट आ चुके हैं। हालांकि, पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया में जीत हासिल करने से वह अभी भी राष्ट्रपति पद की रेस में बरकरार हैं। इनके अलावा नेवाडा में भी अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।


अगर बाइडेन केवल नेवाडा जीत लेते हैं तो वह 270 के जरूरी आंकड़े तक पहुंच जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर ट्रंप को बहमत हासिल करने के लिए इन चारों राज्यों को जीतना होगा। वहीं बाइडेन की जीत ट्रंप समर्थकों को रास नहीं आ रही है। कई जगह हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। आगजनी व तोड़फोड़ की खबरें भी आई हैं।


बाइडेन की पार्टी पर धांधली का आरोप -


चनाव में वोट पड़ने के बाद गिनती शुरू होने के साथ ही ट्रंप खेमे ने डेमोक्रेट्स पर चुनाव में धांधली के आरोप लगाने शरू कर दिए थे। वहीं, ट्रंप विरोधी समूह भी वॉशिंगटन समेत देश के दुसरे हिस्सों में विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। जैसे-जैसे चुनावी टक्कर और कड़ी होती जा रही है, दोनों ओर से प्रदर्शन आक्रामक होते जा रहे जगहों पर हिंसा जैसे हालात पैदा होने की आशंका जताई गई है।


जॉर्जिया में मतगणना रोकने के लिए अदालत पहुंचे ट्रंप-


वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जॉर्जिया में मतगणना रोकने के लिए अदालत पहुंच गए हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इससे पहले बुधवार को बुधवार को मिशिगन तथा पेंसिल्वेनिया में बैलेट पत्रों की गणना रोकवाने के लिए अदालत में अपील की थी।


ट्रंप का कहना है कि उनके पर्वेक्षकों को गैरकानूनी तरीके से चुनावों में प्रवेश करने से वंचित रखा गया। उधर फॉक्स न्यूज के अनुसार डेमोक्रेटिक उम्मीद इस समय आगे चल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए निर्धारित 270 इलेक्ट्रोलन वोटों में से 264 वोट हासिल कर लिया है, जबकि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 214 वोट हासिल हैं।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close