दिल्ली का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा

तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा दिल्ली का

तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा दिल्ली का

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी दिल्ली में दिखा असर, न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, आज से राहत मिलने की उम्मीद है 

दिल्ली, नवम्बर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के साथ दिल्ली में चली शीतलहर के बाद राजधानी का तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे चला गया। शनिवार को भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान रिकार्ड 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज विभाग के अनुसार रविवार को तापमान में कुछ और गिरावट की संभावनाएं हैं। 

आशा की जा रही है कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि 22 नवंबर को दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की संभावनाएं बन रही हैं। इसके बाद दिल्ली में तापमान में कुछ बदलाव होने की आशा है।

माना जा रहा कि सोमवार से तापमान में कुछ बढ़त दर्ज हो। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया वहीं अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग की माने तो रविवार को आसमान साफ रहेगा हालांकि सुबह थोड़ी धुंध रह सकती है। विभाग के अनसार दिल्ली में शनिवार को चली शीतलहर के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। रविवार भी कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने का अनुमान है।

हवाओं के बाद सुधरा दिल्ली का प्रदूषण-

दिल्ली में शनिवार को चली हवाओं के बाद प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार देखा गया। केंद्रीय प्रदषण नियंत्रण बोर्ड के अनसार शनिवार सबह दिल्ली का प्रदषण स्तर 229 पर था. लेकिन सबह और दोपहर में चली हवाओं के बाद प्रदषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई और यह 200 के करीब पहुंच गया।

बोर्ड के अनुसार दिल्ली में पीएम 10 का स्तर 201.6 और पीएम 2.5 का स्तर 107.4 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अनुसार रात के समय दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर 500 को पार कर रहा है, जबकि दिन में हवाओं के बाद स्थिति में काफी सुधार देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close