30 नवंबर 2020 भयंकर चंद्र ग्रहण ना करे ये गलती

30 नवंबर 2020 भयंकर चंद्र ग्रहण ना करे ये गलती

6 राशियां होंगी करोड़पति

चलिए सबसे पहले बात करते है चंद्र ग्रहण का समय क्या रहेगा: दोस्तों 30 नवम्बर को चन्द्र ग्रहण दोपहर 01 बजकर 02 मिनट से शुरू होकर शाम 05 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। यानी कि चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटे 21 मिनट की होगी, सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरु होता है और ग्रहण खत्म होने के साथ ही खत्म हो जाता है। 

आपको बता दें कि सूतक 30 नवंबर को सुबह 04 बजकर 02 मिनट से ही शुरू हो जाएगा जो ग्रहण समाप्ति तक प्रभावी रहेगा यानी के 30 नवंबर शाम 05 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा, इस दौरान शुभ कार्यों को न करें। सूतक में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते, सूतक में मंदिर के दरवाजे और पर्दे बंद कर दिए जाते हैं, सूतक में खाना नहीं बनाया जाता है। 

सूतक में गर्भवती महिलाओं पर ग्रहण का अशुभ प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ता है इसलिए ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के खत्म होने के बाद गंगा स्नान और दान करना चाहिए। 

आप अपने नहाने के पानी मे थोड़ा गंगा जल मिला कर घर में ही स्नान करें तो भी शुभफल कि प्राप्ती होगी, चलिए जानते है कि इस चन्द्र ग्रहण का राशियों पर क्या प्रभाव होगा: इस बार चंद्र ग्रहण वृष राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगने जा रहा है. इस लिए ये ग्रहण वृषभ राशि वाले जातकों के लिये भारी रहेगा आपको ग्रहण के बाद अन्न दान करना चाहिये ताकि आप पर से इसका बुरा प्रभाव टल जाये, आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए, मेष राशिवाले जातकों के लिए चन्द्र ग्रहण आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। 

कार्य व्यापार में उन्नति होगी। आपके साहस एवं शौर्य की सराहना तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्य भी सफल रहेंगे। परिवार में शांति बनाकर रखें। आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए, मिथुन राशिवालों के लिए यह ग्रहण सर्वाधिक कष्ट कारक सिद्ध हो सकता है इसलिए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखे। 

यात्रा में कष्ट के संकेत हैं। आपको भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए, कर्क राशिवालों के लिए यह ग्रहण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। बाई आंख का ध्यान रखें, हृदय रोग से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। किसी संबंधी या मित्र के द्वारा कष्टकर समाचार मिल सकता है। 

आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए, सिंह राशि वालो के लिए आय के साधन बढ़ेंगे। भाग्य उन्नति के सभी दरवाजे खोल देगा। ग्रहण से नौकरी में पदोन्नति और नए व्यापार में नये अवसर के योग बन रहे हैं। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस आदि का आवेदन करना चाहें तो असर बेहतर रहेंगे, इन सब के होते हुए भी बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। 

आपको भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए कन्या राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण माता पिता के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। अधिकारियों से संबंध बनाकर रखें नौकरी में भी स्थान परिवर्तन की संभावना है अगर ऐसा हो तो सहजता से स्वीकार करें। 

आपको माँ दुर्गा की पूजा करनी चाहिए, तुला राशि वालों के लिए यह चन्द्र ग्रहण कार्य me बाधा उत्पन्न करा सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंता तो रहेगी लेकिन संतान संबंधी चिंता भी आपको तंग कर सकती है। 

यदि आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई में और मन लगाएं ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में परेशानी न हो। धर्म-कर्म के मामलों में अरुचि बढ़ेगी। आपको भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करनी चाहिए, यह ग्रहण वृश्चिक राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए विपरीत प्रभाव कारक सिद्ध हो सकता है। 

पेट संबंधी या यहां से संबंधित अंगों के विकार से बचें। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएगा। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विरोधी परेशान कर सकते हैं। आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए इस ग्रहण के प्रभाव से धनु राशिवालों के शादीशुदा जीवन में परेशानी बढ़ सकती है इसलिए आपसी प्रेम बनाए रखें। 

विवादों से दूर रहे। यात्रा पर अधिक खर्च होगा। किसी करीबी को कष्ट का समाचार मिल सकता है। यह चन्द्र ग्रहण आपको भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए मकर राशि के जातकों को मिलाजुला फल देने वाला होगा। ऋण, रोग और शत्रु आपको तंग कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से भी बचें। 

कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझायें। स्वास्थ्य संबंधी चिंता से परेशानी बढ़ सकती है। लेकिन आपके कार्यों की सराहना होगी। आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए, कुंभ राशि के जातको के लिए प्रेम विवाह के निर्णय में कुछ देरी हो सकता है या अपनी लव लाइफ कि दिक्कतें बढ़ सकती हैं, संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। 

विद्यार्थियों का पढ़ाई में नुकसान हो सकता है। आपको भगवान श्री कृष्ण जी कि पूजा करनी चाहिए मीन राशि के लिए यह ग्रहण पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति दे सकता है। कहीं न कहीं आपका आर्थिक पक्ष मजबूत भी करेगा। 

आपको भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए, इसके अलावा दोस्तों ग्रहण के दौरान कई तरह के नियमों के पालन की सलाह दी जाती है। इनमें गर्भवती महिलाओं के लिए कई नियम हैं। जिनमें एक नियम यह है कि ग्रहण के दौरान उन्हें सूई धागे का काम नहीं करना चाहिए। 

इन्हें चाकू-छुरी का इस्तेमाल से भी बचना चाहिए। ऐसे मान्यता है कि इससे होने वाले बच्चे के किसी ना किसी अंग पर कट का निशान आ जाता है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के शरीर पर ग्रहण से छनकर आने वाली रोशनी नहीं पड़नी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close