कैब पर वबाल और बड़ा, बिहार बंद, यूपी में प्रदर्शन

बिहार में कई स्थानों पर आगजनी बंद से जनजीवन प्रभावित


उत्तर प्रदेश के कानपुर और रामपुर में उपद्रव, अबतक 16 की मौत।


दिल्ली के जामिया में हुआ प्रदर्शन दिन भर लगा रहा जाम



नई दिल्ली/लखनऊ/पटना, 21 दिसम्बर, विशेष संवाददाता। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कल देश में हुए प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 15 तक पहुंच गई है। आज भी उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक प्रदर्शनकारी की गोली लगने से मौत हो गई। कानपुर में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया


और यतीमखाना पुलिस चौकी फूक दी। प्रदेश में चार दिन में हिंसा के दौरान 16 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में भी सुबह जामिया में शांतिपूर्वक प्रदर्शन हुआ। दरियागंज में हिंसा के बाद भीम आर्मी के चंद्रशेखर समेत 11 गिरफ्तार कर लिया गया।


जिन्हें शाम को अदालत में पेश किया गया। जहां उसे उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दिल्ली आज शांत रही लेकिन बिहार सुलग उठा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर आज राज्यव्यापी बंद के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया और रेल एवं सड़क यातायात को बाधित करने के साथ मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया।


राजद के बिहार बंद को महागठबंधन की अन्य पार्टियों ने भी समर्थन दिया है। तेजस्वी यादव बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे। बंद का असर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार की सड़कों पर दिखा। राजद कार्यकर्ताओं ने पटना और हाजीपुर में आगजनी की। बसें नहीं चल रही हैं, रेल यातायात भी बाधित रहा। पटना में ऑटो और सिटी बसें भी बंद हैं। भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान सीएए पर चल रहे विरोध के बीच भाजपा ने इस मुद्दे पर जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है।


पार्टी तीन करोड घरों तक पहुंचेगी और लोगों को कानून के बारे में समझाएगी। पार्टी ने देश भर में 1000 रैली करने का भी कार्यक्रम तय किया है। रैली में स्थानीय और केंदीय नेताओं को शामिल होने को कहा गया है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि देश भर में 250 प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएं, जिसको केंदीय मंत्रियों के अलावा पार्टी के प्रवक्ता संबोधित करेंगे।


यूपी के 15 जिलो में इंटरनेट बंद -


उत्तर प्रदेश में लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बरेली, मयू, संभल, आजमगढ़, आगरा, कानपुर, उन्नाव, मुरादाबाद, प्रयागराज जिले में सोमवार दोपहर 12 बजे तक बंद कर दी गई है। कई अन्य जिलों में भी इंटरनेट सेवाओं को बंद रखने का फैसला वहाँ के डीएम पर छोड़ा गया है। जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी इंटरनेट सेवा रोकी ज सकती है।


आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार ने कहा, राज्य हिंसा फैलाने के आरोप में 105 लोगो गिरफ्तार किया गया है। जबकि 4500 लोगों को ऐहतियातन गिरफ्तारी के बाद रिहा कर दिया गया हिंसा में अब तक 16 लोगों की मौत हुई है। एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए है। जिसमें 263 पुलिसकर्मा भी शामिल है जिनमे से 57 लोग आग से झुलसे हैं।


 


 


 


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close