भाजपा की धन्यवाद रैली आज रामलीला मैदान में 

हस्ताक्षर पत्र किए एकत्र 11 लाख से ज्यादा 



1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि


नई दिल्ली, 21 दिसम्बर, विशेष संवाददाता। आज रामलीला मैदान में होने वाली विशाल धन्यवाद रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। रैली की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी करेंगे।


जबकि रैली में दिल्ली के सातों सांसद एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, डॉ. हर्षवर्धन, हरदीप सिंह पुरी, नित्यानंद राय, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू, सह-प्रभारी तरुण चुग, नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, रविन्द्र गुप्ता एव राजेश भाटिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।


भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय से आज सांसद विजय गोयल, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता की उपस्थिति में 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों द्वारा किए गए 11 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर के पत्रों से भरे टैम्पो को रामलीला मैदान के लिए रवाना किया।


इन पत्रों को कल की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपकर उनका धन्यवाद किया जाएगा। सांसद विजय गोयल ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्वाद देने के लिए लाखों लोगों ने हस्ताक्षर कर ये साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार पर उन्हें पूरा विश्वास है।


केंद्र सरकार ने नए साल से पहले दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण 15 साल और दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री के कारण उनका मालिकाना हक 5 सालों के लिए नहीं मिला। इसे जानबूझ कर बाधित किया गया ताकि केंद्र सरकार पर दोष मढ़ा जा सके।


आम आदमी पार्टी की सरकार गरीब विरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक साढ़े 3 करोड़ लोगों को आवास मिल चुका है, लेकिन दिल्ली के गरीब अब भी इससे वंचित हैं क्योंकि केजरीवाल सरकार ने आवास योजना को दिल्ली में लागू होने से रोक दिया।


प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा आम आदमी पार्टी सरकार अपने पुराने झूठे वादों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नई-नई योजनाओं की घोषणा कर रही है लेकिन जमीनी तौर पर कभी कोई काम नहीं किया।


 


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close