कीमती अंगूठी - इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपनी सगाई में पहनी 

नई दिल्ली, अक्टूबर, सौरभ कुमार  ऐश्वर्या राय बच्चन - जब अभिषेक बच्चन की ऐश्वर्या राय से शादी तय हुई तो उन्होंने ऐश को खुश करने की जरा भी कमी नहीं छोड़ी और उन्होंने ऐश्वर्या को 5 करोड़ की एक 53 कैरेट हीरे की अंगूठी दी थी।



इन दिनों भारत में खूब धूमधाम से शादी का जशन शुरू हो चुका है। बताते चलें बॉलीवुड स्टार से लेकर कई क्रिकेटर्स इस साल शादी के बंधन में बंद चुके हैं। भारत में शादी को बिल्कुल एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है जहां परिवार के सारे सदस्य मिलकर किसी अपने की खुशी में शमिल होते हैं।


भारत में शादी का मतलब केवल दो लोगों का मिलाव ही नहीं बल्कि शादी का असली मतलब दोनों परिवार के बीच एक नया रिश्ता कायम करना होता है। तभी भारत में शादी को एक पवित्र बंधन कहा गया है जो साथ जन्मों का होता है।


भारतीय शादी में सबका ध्यान दुल्हन के ऊपर ही रहता है। दुल्हन की ड्रेस उसके गहने और उसकी सजावट आंखो में रहती है। किसी आम आदमी के मुकाबले किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी चर्चा में रहती है क्योकि बॉलीवुड सेलिबिटी अपनी शदियों में खूब पैसा लगा देती हैं। शादी के दिन सबकी नजरे सिर्फ दुल्हन को ही ढूंढ रही होती है।


हर किसी को सिर्फ यही बात जानने की उत्सकता बनी रहती है कि आखिर इन बॉलीवुड सेलिब्रिटी की ज्वैलरी कितने तक की होगी। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की शादी की अंगूठियों के बारे में बताएंगे जो उनके पतियों ने उन्हें दी थी।



असिन थोतुमकल: असिन के प्रेमी राहुल शर्मा है जो माइक्रोमैक्स के सीईओ हैं। उन्होंने असिन के लिए जरा भी कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने असिन को 20 कैरेट की सॉलिटेयर की अंगठी उपहार में दी जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपए थी।



शिल्पा शेट्टी: शिल्पा शेट्टी की शादी भारत के सबसे मशहर कारोबारी टाइकन राज कुंद्रा से हुई है और उन दोनों का एक बेटा विहान भी है। राज ने शिल्पा को 3 करोड़ रुपए की 20 कैरेट सॉलिटेयर की अंगूठी गिफ्ट की थी। 



करीना कपूरः सैफ ने भी अपनी खूबसूरत पत्नी करीना कपूर को प्लेटिनम बैंड की एक बड़ी सात कैरेट सॉलिटेयर की रिंग गिफ्ट कि उन्हें बहुत सारे इवेंट में इस रिंग को पहना हुए देखा जा चुका है। 


 


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close