गूगल डिजिटल एक्टिविटी पर रखेंगी नजर, किए 6 नए ऐपलांच

आवाज़ ए हिंद टाइम्स सवांदातानई दिल्लीअक्तूबर, सोशल मीडिया पर घंटों समय बिताना और बार-बार फोन पर नोटिफिकेशन और मैसेज चेक करना, लोगों में यह समस्या आम हो चुकी है। लोगों की इसे परेशानी को छुटकारा दिलाने के लिए गूगल में 6 नई ऐप लांच की है।



कंपनी ने हाल ही में अनलॉक क्लॉक, पोस्ट बॉक्स, वी फ्लिप, पेपर फोन, डेजर्ट आईलैंड और मॉर्फ ऐप लांच किए। यह सभी ऐप्स न सिर्फ लोगों की डिजिटल एक्टिविटी पर नजर रखेंगी बल्कि उन्हें काम पर फोकस और टाइम मैनेजमेंट करने में भी मदद करेंगी।


यह सभी ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कंपनी का कहना है कि गूगल की इस पहल को देखते हुए अन्य डेवलपर्स और डिजाइनर्स भी अपने प्रोडक्ट और सर्विसेस में इस तरह के टूल्स देने की दिशा में काम करेंगी।


कंपनी ने यह टूल्स नवंबर 2018 में सिर्फ पिक्सल डिवाइस के लिए जारी किए थे। हालांकि अब इन्हें नॉन-गूगल डिवाइस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। सभी ऐप्स प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। अनलॉक क्लॉक ऐप गूगल ने बताया कि अनलॉक क्लॉक, लॉक स्क्रीन लाइव वॉलपेपर की तरह काम करेगी।


यह यूजर को इस बात की जानकारी देगी कि स्मार्टफोन को दिनभर में कितनी बार अनलॉक किया गया। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर यह जान पाएगा कि वे हर दिन स्मार्टफोन को कितना इस्तेमाल करते हैं। चूंकि यह लाइव वॉलपेपर है, इसलिए यह ऐप इंस्टॉल होने के बाद फोन में नहीं दिखेगी, इसे लाइव वॉवपेपर लाइब्रेरी में देखा जा सकेगा।


 


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close