राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत बनाने को तैयार दिल्ली की जनता  : डॉ. हर्ष वर्धन

देशहित को नुकसान पहुंचाने वालों को मिलेगा करारा जवाब,
दिल्ली की जनता राष्ट्रभक्ति से सराबोर



आवाज़ ए हिंद टाइम्स सवांदाता, नई दिल्ली, अप्रैल। भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और राष्ट्रवाद को पहला स्थान देती है। उसके बाद अपने हितों की चिंता करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सरकार टुकड़े-टुकड़े गैंग के छात्र नेता पर मुकदमा चलाए जाने की मंजूरी नहीं दे रही।


इसका मतलब है कि दिल्ली सरकार टुकड़े-टुकड़े करने वालों को प्रोत्साहित करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी देश के हितों को नुकसान पहुंचाने वालों के रास्ते में बाधा बनकर डटी रहेगी। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वे ऐसे तत्वों को वोट देने की गलती न करें। अगर जनता ने ऐसी गलती की, तो अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है।


डा. हर्षवर्धन ने कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना की, जिसने अपने घोषणा पत्र में राजद्रोह पर काबू पाने के कानून को हटाए जाने का वायदा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों पार्टिया अपने निहित स्वार्थी के लिए देश की एकता को नुकसान पहुंचा रही हैं। डा. हर्षवर्धन ने कहा कि ऐसी मंशा रखने वाली पार्टियां भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर पाएंगी, क्योंकि दिल्ली की जनता राष्ट्रभक्ति से सराबोर है।


डॉ. हर्ष वर्धन ने आज रविवार के दिन सदर बाजार और मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंर्पक किया और पदयात्रा निकालीं। सदर बाजार क्षेत्र में रेलवे कॉलानी, किशनगंज मार्केट, मोतीबाग, विवेकानंदपुरी, पदमनगर और रोशनारा रोड तथा मॉडल टाउन क्षेत्र में केदार बिल्डिंग, घंटाघर और कमला नगर के इलाकों में जगह जगह पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डा. हर्षवर्धन ने कहा कि उनके पास चांदनी चौक क्षेत्र को अव्वल बनाने की सोच है।


इस क्षेत्र को सुविधासंपन्न और सुंदर तथा बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार के कई विभागों से सहयोग लिया जा रहा है। चांदनी चौक इलाके की विरासत के संरक्षण के साथ-साथ इसे पयर्टकों के लिए और अधिक आकर्षक भी बनाया जाएगा।


डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के विकास के लिए कृतसंकल्प है, जबकि बाकी दोनों पार्टियां चुनी हुई सरकारों पर दोषारोपण करके अपनी राजनीति कर रही हैं।


डा. हर्षवर्धन ने आज मोरिस नगर क्षेत्र में युवाओं को संबोधित किया और उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार करने के काम में जुटे हैं। हमारे देश की युवा शक्ति देश का सबसे बड़ा अमूल्य संसाधन है।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close