पूर्वी दिल्ली में महिला सुरक्षा व विकास के मुद्दे पर

(आतिशी ने गौतम गंभीर को दी बहस की खुली चुनौती)


हम अधिकाटी से निवेदन करेंगे कि तौतम तांभीर के तिलाफ अचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए एफआईआर दर्ज की जाए : आतिशी



आवाज़ ए हिंद टाइम्स सवांदाता, नई दिल्ली, अप्रैल। आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी आतिशी ने भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली के विकास को लेकर बहस की खुली चुनौती दी है।


उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर जनता बीच आकर इस बात पर बहस करलें, कि पिछले चार साल में आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए क्या-क्या विकास के काम किए, और उन्ही की पार्टी से पांच साल पूर्वी दिल्ली के सांसद रहे महेश गिरी जी ने पूर्वी दिल्ली की जनता के किए एक संवाददाता सम्मेलन में आतिशी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले हमने भाजपा के पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी गौतम गंभीर से यह सवाल पूछा था, कि उनके पास दिल्ली के दो अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों के वोटर कार्ड क्यों हैं?


जब कुछ पत्रकारों ने गौतम गंभीर से ये सवाल पूछा तो उनकी प्रतिक्रिया में गौतम गंभीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस तरह के प्रश्न इसलिए कर रही है क्यूंकि उनके पास दिल्ली के लिए कोई विज़न नहीं है, और पिछले चार सालों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के लिए कोई काम नहीं किया।


मीडिया के माध्यम से आतिशी ने गौतम गंभीर को पांच सवालों पर बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा भाजपा सांसद महेश गिरी ने पिछली बार ईस्ट दिल्ली कैंपस का वादा किया था, और अब गौतम गंभीर ने भी किया है। ईस्ट दिल्ली कैम्पस लाने के लिए महेश गिरी ने पिछले पांच सालों में क्या काम किए। पूर्वी दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है महिलाओं की सुरक्षा, पिछले पांच सालों में भाजपा ने पूर्वी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए।


तीसरा सवाल पर कहा कि पूर्वी दिल्ली का 80 प्रतिशत हिस्सा कच्ची कालोनियों के रूप में है, गौतम गंभीर बताएं की अफोर्डेबल हाउसिंग पूर्वी दिल्ली की जनता को देने के लिए, पिछले पांच सालों में भाजपा ने क्या क्या कदम उठाए। सीलिंग से पूरी दिल्ली के व्यापारी परेशान हैं, गौतम गंभीर बताएं कि पूर्वी दिल्ली के व्यापारियों के लिए भाजपा के सांसद महेश गिरी ने कितनी बार संसद में आवाज उठाई, और जमीनी स्तर पर सीलिंग को रोकने के लिए क्या किया।


अंतिम सवाल पर कहा पूर्वी दिल्ली की बहुत बड़ी समस्या है गाजीपुर लैंडफिल साईट, गौतम गंभीर बताएं कि लैंडफिल साईट की समस्या के समाधान के लिए भाजपा ने क्या किया। आतिशी ने कहा कि ये मेरे पांच सवाल है भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर के लिए। वो भी जनता के बीच भाजपा द्वारा पिछले पांच साल में किए गएविकास को रखें, और हम भी आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले साढे चार साल में किए गए कामों को रखेंगे।


दिल्ली की जनता को भी पता चलना चाहिए कि किसने पूर्वी दिल्ली की जनता के लिए क्या किया। आतिशी ने कहा कि जैसा कि सभी के संज्ञान में है कि हमने गौतम गंभीर के खिलाफकोर्ट में एक शिकायत दर्ज की है।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close