पूर्व अध्यक्षों को मैदान में उतारा कांग्रेस ने शीला समेत 

दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवार घोषित


  


आवाज़ ए हिंद टाइम्स सवांदाता, नई दिल्ली, अप्रैल। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना खत्म होने के बाद कांग्रेस ने दिल्ली की 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने उत्तर पूर्व दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित, चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से अजय माकन, उत्तर पश्चिम दिल्ली (सु.) से राजेश लिलोठिया और पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा को मैदान में उतारा है।


इसके साथ ही राज्य में त्रिकोणीय संघर्ष होना तय हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने अपने वर्तमान और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को टिकट दे कर न सिर्फ पूरे जोरशोर से चुनाव लड़ने का संदेश दिया है, बल्कि भीतरी गुटबाजी से होने वाले संभावित नुकसान को भी बचाने की कोशिश की है।


उत्तर पूर्व दिल्ली में शीला का मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और आप नेता दिलीप पांडे से होगा। शीला काफी अनुभवी नेता है और वे लंबे समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी है। उनकी पंजाबी के अलावा पूर्वाचली वोटरों में भी अच्छी पकड़ है। वे स्वयं कहती है कि दिल्ली उनकी कर्मभूमि रही है, लेकिन यूपी से भी उनका गहरा संबंध है।


इसी तरह चांदनी चौक के प्रत्याशी जेपी अग्रवाल भी 4 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। पिछली बार वे उत्तर पूर्व दिल्ली से चुनाव लड़े थे, लेकिन मोदी लहर में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार पार्टी ने चांदनी चौक से कपिल सिब्बल की जगह उन्हें मैदान में उतारा हैइसी तरह अजय माकन और अरविंदर सिंह लवली भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।


दोनों दिल्ली कांग्रेस के धुरंधर माने जाते हैंगौरतलब है कि पिछले दिनों लवली भाजपा में चले गए थे, लेकिन बाद में फिर से कांग्रेस में वापस आ गए। अब पार्टी ने उन्हें शीला दीक्षति के बेटे संदीप दीक्षित की सीट पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला आप नेता आतिशी होगा। उधर पश्चिमी दिल्ली के प्रत्याशी महाबल मिश्रा भी प्रदेश कांग्रेस के पुराने नेता है। वे वर्ष 2001 में इसी सीट से लोकसभा चुनाव का चुनाव जीते थे।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close