जनजीवन अस्त व्यस्त व लोकतंत्र खतरे में आम आदमी का 

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शीला बोली


नई दिल्ली, फरवरी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व में नजफगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी और तिलक नगर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अपने-अपने जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए। दोनो कांग्रेसलिए कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत में आत्मघाती आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।



नजफगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष ओमदत्त यादव ने किया और तिलक नगर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने किया। दोनों सम्मेलनों में प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित का भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित विशाल जनसमूह की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने को तत्पर हैं। कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करते हुए शीला दीक्षित ने कहा पूरी दुनिया कांग्रेस पार्टी के इतिहास को जानती है, इसे किसी को विस्तार से बताने की जरुरत नहीं है।


जब कांग्रेस सत्ता में थी तब हमने काम किए थे जिसका गवाह दिल्ली में हुआ विकास है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की हालत दयनीय है, सड़कें टूटी हुई है, कूड़े के ढेर हर जगह पड़े है। भाजपा शासित निगम ने दिल्ली की दयनीय हालत को ठीक करने के लिए कुछ नहीं किया। शीला दीक्षित ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की और कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर दिल्ली में विकास कार्य को सुनिश्चित किया जाएगा और 15 वर्ष के कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में शुरु किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और दिल्ली को फिर से दुनिया में सबसे सुन्दर और विकसित राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने जनता से बेहिसाब वायदे किए लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया, सभी वायदे खोखले साबित हुए।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close