11 व 12 फरवरी को विश्व योग महोत्सव का आयोजन 

नई दिल्ली, जनवरी। ग्लोबल योग एलायंस द्धारा केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान परिषद्, आयुष मंत्रालय एवं राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सहयोग से नई दिल्ली में 11 और 12 फरवरी को विश्व योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में विभिन्न देशों के 300 प्रतिनिधि व योग विशेषज्ञ भाग लेंगे। योग महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मलेन, योग कार्यशाला, ध्यान शिविर, सामूहिक चर्चा एवं सेमिनार आदि का आयोजन किया जाएगा।



डॉ. गोपाल ने बताया की इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय नृत्य की ओडिसी नृत्यांगना ज्योति श्रीवास्तव, कुचिपुड़ी नृत्यांगना गुरु मीनू ठाकुर, मोहिनी अट्टम नृत्यांगना, जयप्रभा मेनन एवं कत्थक नृत्यांगना पुनिता शर्मा द्धारा दी जाने वाली प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। भारत के विभिन्न राज्यों से चुने गए योग के प्रशिक्षुओ द्धारा योग टैलेंट शो भी प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात 13 और 14 फरवरी 2019 को महर्षि भृगु आश्रम अनूपशहर, उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के किनारे देश - विदेश से आये प्रतिनिधियों के लिए योग रिट्रीट का आयोजन किया जाएगा। इसमें ध्यान, योग, सत्संग, आध्यात्मिक परिचर्चा, यज्ञ, भजन और गंगा आरती का भी आयोजन होगा। भारत में प्रथम बार अपनी अमूल्य संस्कृति व धरोहर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का इस प्रकार का पहला प्रयास ग्लोबल योग एलायंस द्धारा किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close