उत्तर भारत में हर 5 में से एक व्यक्ति लिवर की बीमारी का शिकार

उत्तर भारत में हर 5 में से एक व्यक्ति लिवर की बीमारी का शिकार


- डॉ. अभिदीप चौधरी -



आवाज़ ऐ हिन्द टाइम्स संवादाता, नोएडा, उत्तर भारत में हर 5 में एक व्यक्ति लिवर की बीमारी का शिकार है। वहीं देश में हर पांचवी मौत का कारण लिवर सम्बन्धी बीमारी है। ये कहना है नोएडा स्थित जेपी हॉस्पिटल के लिवर ट्रांसप्लांट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अभिदीप चौधरी का। उन्होंने बताया कि हर साल लिवर की बीमारी से भारत में 2 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से करीब 25000 लोगों की जान लिवर प्रत्यारोपण से बचाई जा सकती है लेकिन वर्तमान में हर साल करीब 1800 ही लिवर ट्रांसप्लांट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत में दुर्घटना से होने वाली मौतों का 20 प्रतिशत ही अंग दान हो जाए तो यहाँ ट्रांसप्लांट की समस्या बिलकुल ख़त्म हो जायेगी। उन्होंने बताया कि लिवर सिरोसिस होने का मुख्य कारण शराब है।


भारत में 40 प्रतिशत लोग लिवर सिरोसिस की समस्या से ग्रसित हैं। लिवर को बीमार करने का दूसरा सबसे बड़ा कारण है हेपेटाइटिस सी, जो उत्तर भारत में अधिक देखने को मिलता है। क्रोनिक लिवर होने का तीसरा कारण फैटी लिवर है। भारत में 6 में से एक व्यक्ति इस बीमारी से ग्रसित है। ये लाइलाज बीमारी नहीं है, लोग अपनी जीवनशैली में परिवर्तन कर इस समस्या पर काबू पा सकते हैं। लिवर को सुरक्षित रखने के उपाय - अगर आप शराब नहीं छोड़ रहे हैं तो इसको लिमिट में पिएं। एक दिन पुरुषों को 3 यूनिट से ज्यादा शराब नहीं पीनी चाहिए। वहीं महिलाओं के लिए ये मात्रा 2 यूनिट रखी गयी है। - एक हफ्ते में चार दिन से ज्यादा शराब न पियें। - महीने में एक हफ्ते बिना शराब पिये रहना चाहिए। -कोई पेनकिलर और एंटीबयोटिक लेने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। - तला- भुना खाना व फास्ट फूड न खाकर हरी सब्जियों और प्राकृतिक भोजन का सेवन करना चाहिए।


आखिरी चांस प्रत्यारोपण लिवर मनुष्य के शरीर का ऐसा अंग जो घटता-बढ़ता है। मनुष्य के शरीर का 2 प्रतिशत भाग लिवर होता है। जब लिवर 70 से 75 प्रतिशत नष्ट हो जाता है। तब इसके लक्षण दिखते हैं। डॉ. अभिदीप चौधरी बताते हैं कि जब लिवर की समस्या से लाइलाज स्थिति में पहुँच जाती है तब ट्रांसप्लांट ही आखिरी रास्ता बचता है।


अधिक जानकारी के लिए देखे :


https://www.youtube.com/watch?v=aZuz1a7R2SQ


https://www.youtube.com/watch?time_continue=9&v=6R9npCPtfAE


कृपया लाइक व शेयर ज्यादा से ज्यादा करे - https://www.facebook.com/awazehindtimes


धन्यवाद !


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने
close